फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्यूटी पार्लरों पर पैकेज लेकर कराया मेकअप

Fri, 10 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। करवाचाैथ की पूर्व संध्या पर ब्यूटी पार्लरों में सजने संवरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ब्यूटी पार्लरों में महिलाएं मेहंदी, फेशियल, हेयर स्पा और नेल ऐक्सटेंशन करवाने के लिए पहुंचींं। करवाचाैथ पर ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं ने महिलाओं के लिए करवाचाैथ पर विशेष मेकअप पैकेज तैयार किए जिसे महिलाओं ने खूब पसंद भी किया। इस दौरान फेशियल, मेनी क्योर-पेडी क्योर, हेयर स्पा और मेकअप के पैकेज तैयार कर विशेष ऑफर रखा।

ब्यूटी पार्लर संचालिका कमलेश ने बताया कि करवाचाैथ के लिए ब्राइडल ग्लो पैकेज तैयार किया गया है, जिसमें फेस क्लीनअप, हेयर स्टाइलिंग और लाइट मेकअप शामिल है। महिलाएं अपने व्रत और पूजा के लिए खास रूप से तैयार होना चाहती हैं इसलिए महिलाओं ने एक हफ्ता पहले ही बुकिंग करवा ली है। कमलेश ने बताया कि करवाचाैथ के एक दिन पहले भी महिलाओं ने एडवांस बुकिंग कर अपनी जगह भी रिजर्व करवाई हैं ताकि वह करवाचाैथ के दिन अपनी बुकिंग अनुसार समय पर तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्यूटी पार्लर संचालिका अंजली ने बताया कि इस बार करवाचाैथ पर महिलाओं ने अन्य चीजों के साथ-साथ नेल एक्सटेंशन पर भी अपनी रुचि दिखाई है। महिलाओं ने हाथों व पैरों के नेल एक्सटेंशन करवाएं इनमें अलग-अलग आकर्षक नाखूनों से महिलाओं ने अपने हाथों को सजाया है। बाजार में नेल एक्सटेंशन की कीमत एक हाथ के 500 रुपये हैं। साथ ही महिलाओं ने एक हफ्ता पहले ही फेशियल करवाना शुरू कर दिया था जिसमें करवाचाैथ के दिन एडवांस बुकिंग कर महिलाएं सजेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें