सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते अतिरिक्त उपायुक्त योगेश मेहता । प्रवक्ता
करनाल। हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से वीरवार को जिला सचिवालय में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई। एजेंडे में शामिल 14 बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त योगेश मेहता ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि आशा, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू, स्टाफ नर्स आदि के जरिये शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।
खाद्य वस्तुओं की समय-समय पर जांच और साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने खेतों में रासायनिक खाद और कीटनाशक का कम इस्तेमाल करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कहा। सीडीपीओ को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक एक्ट के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को भी पंजीकृत करने के लिए कदम उठाए जाएं। बैठक में एफएसओ कपिला सैनी, खाद्य विश्लेषक प्रतिभा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पूनम चौधरी, सीडीपीओ संतोष, कृषि उपनिदेशक डाॅ. वजीर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो