संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। सड़क सुरक्षा को लेकर पानीपत में जिला स्तर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बल्ला गांव के मयंक गौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसडी कॉलेज में संपन्न इस प्रतियोगिता में मयंक को पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। प्रतिस्पर्धा के माध्यम से बच्चे जल्दी सीखते हैं। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे जागरूक होंगे तो वे अपने अभिभावक और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। जिला स्तर पर हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।
25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu