करनाल। महाराष्ट्र के जलगांव में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तर की सीआईएसई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में माहिका ने रजत पदक हासिल किया। एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल सतीश कुमार राणा ने माहिका के अकादमी पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर अकादमी के सभी खिलाड़ी व अभिभावक मौजूद रहे। ब्यूरो