फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहीदों की याद में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 21 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में शनिवार को तिरंगा यात्रा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 20 सितंबर 1942 को आसाम के ढेकियाजुली में शहीद हुए क्रांतिकारी शौर्यवीरों और वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए निकाली गई। यात्रा बसताडा टोल प्लाजा से शुरू होकर ताज बैंकट कंबोपुरा में समाप्त हुई। यात्रा के संयोजक प्रदीप जोगी ने मांग की कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित हों और इनकी शहादत की कहानी स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल की जाएं। यात्रा में वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जोगी, रामनिवास राठी, उमेद शास्त्री, विधासागर जोगी, पार्षद सुभाष कंबोज, अशोक पांचाल सहित अनेक युवा बढ़-चढ़कर शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें