फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: माही ने बनाई सबसे अच्छी पेंटिंग, आकांक्षा ने पाया दूसरा स्थान

Wed, 11 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागी को सम्मानित करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता रंग कलश-2026 का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट की छात्रा माही ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय महिला महाविद्यालय की आकांक्षा ने दूसरा और पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय की जन्नत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में नारी सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति जैसे विषयों पर चित्र बनाए गए। प्रदेशभर से आए 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. एसके कुशवाहा, डॉ. जीवन सिंह, डॉ. भीम सिंह, डॉ. राम विरंजन और प्रख्यात कलाकार लक्ष्मण कुमार की ओर से प्रस्तुत सजीव चित्रांकन रहा। इसने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और परिसर को सृजनात्मक ऊर्जा से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि उच्चतर शिक्षा विभाग आइएफएस निदेशक एस नारायणन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल नोडल अधिकारी दीपक संधू उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें