फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महेंद्र बने कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव कार्यवाहक प्रधान डॉ. सुखबीर संधू की देखरेख में शनिवार को नई अनाज मंडी स्थित सामुदायिक केंद्र में हुआ।
प्रधान पद की दावेदारी के लिए दो प्रत्याशी मैदान में उतरे। इनमें महेंद्र पसरिचा उर्फ हैप्पी ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिव दयाल सिंगला को 25 मतों से हरा दिया। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। नवनियुक्त प्रधान महेंद्र पसरिचा उर्फ हैप्पी ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन

कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया और दोपहर डेढ़ बजे तक चला। आढ़ती एसोसिएशन में 333 वोट थीं। चुनाव में सौ प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव कराने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें कार्यवाहक प्रधान डॉ. सुखबीर संधू, जयभगवान गोयल, सुरेश मित्तल, रोहित गोयल, रमेश कुमार, जसपाल बुढ़नपुर व हरिओम जुनेजा कमेटी के सदस्य बनाए गए थे।
लगभग डेढ़ बजे मतगणना शुरू हो गई थी। जिसमें महेंद्र पसरिचा उर्फ हैप्पी को 179 वोट मिली और शिव दयाल सिंगला को 154 वोट मिली। जिससे महेंद्र पसरिचा उर्फ हैप्पी ने अपने प्रतिद्वंदी शिव दयाल सिंगला को 25 मतों से हराया।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद नवनियुक्त प्रधान महेंद्र पसरिचा उर्फ हैप्पी का आढ़तियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। नवनियुक्त प्रधान ने सभी आढ़तियों का आभार जताया और कहा कि आढ़ती भाइयों ने जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें