करनाल। शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती हरियाणा में पहली बार पासी एकता समिति हरियाणा के निवास स्थान सेक्टर-9 में मनाई गई। इस मौके पर महाराजा बिजली को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रदेशाध्यक्ष रोशन लाल पासी ने हरियाणा में पासी समाज के राजाओं को याद करते हुए समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान सर्व सतपाल पासी, उप प्रधान अजय पासी, रमन पासी, मगत पासी, कमल पासी, खजाची इशवर आदि मौजूद रहे। संवाद