करनाल। भारत विकास परिषद श्री राधा कृष्ण शाखा की ओर से रविवार को शास्त्री केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा भारती हरियाणा के तीन बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों को जर्सियां वितरित की गईं। गायत्री मंत्र का उच्चारण कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष निधी चौधरी ने विद्यार्थियों को रामायण के बारे में जानकारी दी। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष विपिन अरोड़ा ने छात्रावास परीक्षा के बारे में बताया। अध्यक्ष उमेश तनेजा, रश्मि आर्य, ईशानी कुकरेजा और अभिभावक मौजूद रहे। संवाद