फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शॉट पुट में माधवी और लंबी कूद में रीमन रहे प्रथम

Sat, 07 Feb 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को दोदिवसीय एथलीट मीट का आयोजन किया गया। महिलाओं की गोला फेंक में प्रथम स्थान पर माधवी, द्वितीय स्थान पर खुशी व तृतीय स्थान पर जया रहीं। पुरुषों की लंबी कूद में प्रथम स्थान पर रीमन, द्वितीय स्थान पर वंश, तृतीय स्थान पर साहिल रहे।
भाला फेंक महिला में प्रथम स्थान पर खुशी, द्वितीय स्थान पर माधवी, तृतीय स्थान पर माफी रहीं। पुरुषों में प्रथम स्थान पर वंश, द्वितीय स्थान पर अभिषेक, तृतीय स्थान पर हर्ष रहे। गोला फेंक पुरुषों में प्रथम स्थान पर विशाल, द्वितीय स्थान पर अभिषेक, तृतीय स्थान पर विशाल रहे। ऊंची कूद महिला में प्रथम स्थान पर सुलेखा, द्वितीय स्थान पर मन्नू, तृतीय स्थान पर खुशी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद महिलाओं में प्रथम स्थान पर माधवी, द्वितीय स्थान पर सुलेखा, तृतीय स्थान पर सिमरन रही। डीएक्स थ्रो महिला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर माधवी, द्वितीय स्थान पर शक्ति देवी, तृतीय स्थान पर मन्नु रहीं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. नीलम तुरान, एथलीट कोच साहिल दहिया, डॉ. जगमोहन सिंह व निशा रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें