फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निफा की ओर से “देश की बात” कार्यक्रम का आयोजन नरसिंह दास पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देश के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध करवाया गया। 26 नवंबर से शुरू इस अभियान में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा और कॅरियर निर्माण के लिए सही अवसर तलाशने व उसे हासिल करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने कहा कि सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण बहुत से मेधावी विद्यार्थी सफलता की चोटी को छूने से रह जाते हैं। देश व विदेश में हजारों ऐसी छात्रवृत्ति उपलब्ध हैं जिनको हासिल कर गरीब परिवार के बच्चे भी दुनिया के श्रेष्ठ संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना पूरा कर सकते हैं। सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स, जेनेसिस क्लासेज व कानन इंटरनेशनल के सहयोग से चल रहे अभियान के तहत विद्यार्थियों को प्रेरणात्मक चर्चा के साथ सफलता के 10 सूत्रों, जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए आवश्यक गुणों की जानकारी का लिखित दस्तावेज भी दिया जा रहा है। इसके अलावा विद्यार्थियों को कला, वाणिज्य, नॉन मेडिकल व मेडिकल की स्कूली कक्षा के बाद उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी व उपलब्ध छात्रवृत्तियों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। आवश्यकता केवल सफलता की ओर जाने वाले रास्ते की पहचान कर उस पर चलने की है। उन्होंने बच्चों को सफल बनने के साथ साथ जिम्मेदार व अच्छा इंसान बनने के लिए भी प्रेरित किया।

प्रिंसिपल निशा खुराना व कानन से दलेर सिंह ने भी विद्यार्थियों को बेहतरीन भविष्य के निर्माण के लिए सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निफा द्वारा आयोजित “मेरे सपनों का भारत” पोस्टर प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता के पहले ग्रुप में प्रथम स्थान जसप्रीत, दूसरा स्थान तमन्ना और तीसरा स्थान लीना ने प्राप्त किया। दूसरे ग्रुप में प्रथम स्थान कशिश, दूसरा सोनम और तीसरा स्थान साक्षी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर निफा के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सतिंदर गांधी, शहरी प्रधान मनिंदर सिंह, मुकेश शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें