फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्राओं को अपराधों के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला पुलिस करनाल की काउंसलिंग सेल इंचार्ज राजेश लता ने मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्ला, जीवन चानन महिला महाविद्यालय असंध और आर्यकुलम इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों, यातायात नियमों और साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लिंग आधारित हिंसा का कोई भी कार्य, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं को शारीरिक, यौन या मनोवैज्ञानिक नुकसान या पीड़ा होती है, जिसमें ऐसे कार्यों की धमकियां, जबरदस्ती या स्वतंत्रता से मनमाने ढंग से वंचित करना आदि सभी महिला विरुद्ध अपराध हैं। इन अपराधों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत से कानून बनाए गए हैं, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल उत्पीड़न के खिलाफ अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और समान पारिश्रमिक अधिनियम आदि। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें