फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भजन सुन श्रद्धालुओं हुए भावविभोर

Wed, 31 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
असंध श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
असंध। पुत्रदा एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर व धर्मशाला में श्याम संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बलिंद्र बिसला जभाला ने परिवार सहित मंदिर के लिए नवनिर्मित चार गुंबज दान भेंट किये। मंदिर के प्रधान दर्शन शर्मा, बाबू गोयल, हरीश मदान व अनीत चोपड़ा ने मुख्य अतिथि बलिंद्र बिसला का फूल-मालाओं से व श्याम बाबा का स्वरूप भेंट कर उनका स्वागत किया। श्याम संध्या में जॉनी जांगड़ा ने आ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। बलिंद्र ने कहा कि हारे का सहारा खाटू श्याम बाबा सब भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें