हवन यज्ञ में आहुति डालती अध्यापिका। संस्थान
करनाल। श्री रामचरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन वीरवार को विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। नववर्ष के उपलक्ष्य में सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व अच्छी आदतें अपनाने का संकल्प दिलाया गया। दूध व केले का वितरण किया गया। स्कूल में गायत्री परिवार की वरिष्ठ कार्यकर्ता सविता बक्शी ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन करवा विश्व शांति, सुख-समृद्धि की कामना की। ब्यूरो