करनाल। गुरु नानक खालसा काॅलेज में वीरवार को नव वर्ष समारोह अत्यंत सौहार्द, स्नेह, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. चूहड़ सिंह ने काॅलेज के प्राध्यापकों, गैर शिक्षण कर्मचारियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। प्राचार्य ने कहा कि नूतन वर्ष आप सबके लिए उपलब्धियों से भरा रहे और नव वर्ष पर हम सब ये प्रण लें कि हम अपने फर्ज और कर्तव्य का निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे। मंच संचालन डाॅ. देवी भूषण ने किया। डाॅ. कृष्ण अरोड़ा ने अपने गीतों से समा बांध दिया। इस दौरान चाय पार्टी का आयोजन हुआ। प्रो. अंजु चौधरी, डाॅ. जतिंद्र पाल सिंह, डाॅ. बलजीत कौर, डाॅ. जुझार सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो