कुमारी विद्यावती आनंद डी.ए.वी. महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों
करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में शनिवार को यूथ रेडक्रॉस की ओर से विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का विशेष वीडियो संदेश छात्राओं को दिखाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों तक मानवता, सेवा व करुणा के मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। प्राचार्या मीनू शर्मा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित महाविद्यालय की तीन छात्राओं को यूथ रेडक्रॉस यूनिवर्सिटी मेरिट प्रमाणपत्र व मेडल ऑफ रिकग्निशन से सम्मानित किया गया। संवाद