फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मां-प्यो दी अख दा नी तारा घबरु, बोल्या तू कह के चन्न-चन्न बलिये...

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले भर के कॉलेजों में हुआ प्रतिभा खोज कार्यक्रम, पंजाबी, हरियाणवी और बॉलीवुड गीतों पर मचाया धमाल
विज्ञापन


- देशभक्ति के तराने भी गूंजे, एनसीसी कैडेट्स ने भी भरा जोश



करनाल। मां-प्यो दी अख दा नी तारा घबरु, बोल्या तू कह के चन्न-चन्न बलिये..., मेरा डोल कुएं मै लटके सै.. और तने सूट करें सारे रै कलर.. जैसे हरियाणवी, पंजाबी और बॉलीवुड गीत शनिवार को जिले भर के कॉलेजों में गूंजे। मौका था प्रतिभा खोज कार्यक्रम का। जिसका आयोजन पंडित चिरंजीलाल राजकीय पीजी कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, गुरु नानक खालसा कॉलेज सहित ग्रामीण कॉलेजों में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, मोनो एक्टिंग, लघु नाटिका, पेंटिंग सहित विभिन्न विधाओं में उत्साह से हिस्सा लिया। राजकीय पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने भी देशभक्ति गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। जिसे देखकर युवाओं में जोश भर गया। ब्यूरो
विज्ञापन




मिमिक्री और मोनो एक्टिंग में रोहित का जलवा

- पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में युवाओं ने प्रस्तुतियों से जमाया रंग
माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, वाद्ययंत्र वादन, मिमिक्री व मोनो एक्टिंग की लाजवाब प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। मिमिक्री और मोनो एक्टिंग में रोहित का जलवा रहा। वहीं, गायन में शिवम और नृत्य में हिमानी प्रथम रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी ने की। वहीं, मेयर रेणू बाला गुप्ता मुख्यातिथि और पार्षद मेघा भंडारी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचीं। मेयर ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और सभी का उत्साहवर्धन किया। देशभक्ति प्रस्तुति के दौरान जब छात्र ने मेयर को तिरंगा भेंट किया तो उन्होंने तिरंगा फहराकर सभी में जोश भरा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता बेहतरीन मंच है और सभी विद्यार्थियों को इसका सदुपयोग करना चाहिए।
प्रिंसिपल ने कहा कि प्रतिभा खोज कार्यक्रम में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और यह संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक है। उन्होंने प्रतिभा खोज कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ सुरेन्द्र कुमार नागिया ने गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंच संचालन डॉ. नवीन बत्रा ने किया। सरिता आर्य, डॉ. अनामिका, शीतल, डॉ. सुरेश दुग्गल, स्मृति, वैशाली, राजेश रांझा, संजीव कुमार राजेश रंगा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

यह रहे परिणाम

- गायन : शिवम प्रथम, शिवानी द्वितीय, मोहम्मद सादिक तृतीय।

- नृत्य : हिमानी प्रथम, पायल द्वितीय, अंकित तृतीय।

- वाद्ययंत्र वादन : विशाल प्रथम, शिवम द्वितीय।

- मिमिक्री : रोहित प्रथम, शुभम द्वितीय, साहिल लठवाल तृतीय।

- मोनो एक्टिंग : रोहित प्रथम, कोमल द्वितीय, शाइमा तृतीय।

नृत्य में परविंद्र, गायन में प्रीति छाई

नीलोखेड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुए प्रतिभा खोज कार्यक्रम में नृत्य, गायन, भाषण, कविता पाठ और प्रश्नोत्तरी में प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। नृत्य में परविंद्र, गायन में प्रीति छाई। भाषण में पूजा प्रथम, तमन्ना द्वितीय, खुशी तृतीय रही। कविता में तमन्ना प्रथम, पूजा द्वितीय, खुशी तृतीय।
विज्ञापन

गायन में प्रीति प्रथम, साधना द्वितीय, रवीना तृतीय रही। नृत्य में परविंद्र कौर प्रथम, दीपिका और रिया द्वितीय, खुशी तृतीय। पेंटिंग में रीटा प्रथम, खुशी द्वितीय, पूजा तृतीय रही व प्रश्नोत्तरी में दीपिका, मुस्कान व हिमांशी की टीम प्रथम, तमन्ना, शालिनी और कोमल की टीम द्वितीय, कीर्ति, रचना और रवीना तृतीय रही। इस अवसर पर डॉ. हंसराज, डॉ. सुरेन्द्र रमन, डॉ. विनोद मैहला, राजीव, दिनेश कुमार, सरिता यादव और निशा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी के प्राचार्य डॉ. विकास अत्री ने शिरकत की। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें