फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कराटे चैंपियनशिप में लक्की ने जीता स्वर्ण

Thu, 27 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी लक्की के साथ कोच व स्टाफ। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर के खिलाड़ी लक्की ने स्कूल गेम्स कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग के माइनस 71 किलोग्राम भार वर्ग में लक्की ने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की। साथ ही लक्की का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 22 से 24 अगस्त तक चरखी-दादरी में हुई थी। अब लक्की तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। लक्की की इस उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल के कराटे कोच संजय कुमार ने बताया कि लक्की ने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि लक्की स्कूल गेम्स में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाला जिले का एकमात्र खिलाड़ी है। प्रबंधन समिति की प्रधान रंजना गोयल और प्रधानाचार्य ऋतु सिंगला ने लक्की को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें