फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 रुपये के लालच में 20 हजार गंवाए

Tue, 09 Feb 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 आरोपियों ने पहले कार चालक को 30 रुपये का लालच दिया और वह कार से नीचे उतरकर जैसे ही नोट उठाने लगा तो आरोपी उसकी कार से पैसे उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सिटी थाना के प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि सोमवार सुबह देवेंद्र वासी पावर हाउस कालोनी से कार लेकर चला। देवेंद्र ने दस-दस हजार रुपये की दो गड्डियां कार के डेस्क बोर्ड पर रख दिए। सब्जीमंडी चौक पर देवेंद्र सिगरेट लेने गया। वह वापस आकर कार में बैठ गया। आरोपियों ने इस के नजदीक 10-10 रुपये के तीन नोट डाल दिए। देवेंद्र को आरोपियों ने कहा कि आपके रुपये गिर गए हैं। 10-10 रुपये के तीन नोट जैसे ही उठाने लगा तो इतनी देर में डेस्क बोर्ड से आरोपियों ने पैसे निकालकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें