फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज भी की जाएगी भगवान विश्वकर्मा और गोवर्धन पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। तिथियों की अलग-अलग मान्यताओं के कारण कुछ लोगों ने सोमवार को गोवर्धन पूजा की, जबकि कई स्थानों पर मंगलवार को मनाया जाएगा। इसी तरह शहर के कुछ औद्योगिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों में सोमवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई, जबकि कई संस्थानों में मंगलवार को पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

श्री श्याम बालाजी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि इसका मुख्य कारण हिंदू पंचांग में तिथि की गणना का तरीका है। हिंदू धर्म में त्योहारों की तिथि अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख बदलने या आधी रात होने से निर्धारित नहीं होती, बल्कि चंद्रमा की स्थिति के आधार पर तिथि तय होती है।
इसके साथ ही धार्मिक पर्वों में सूर्योदय के समय विद्यमान तिथि यानी उदयातिथि का भी विशेष महत्व होता है। इसी वजह से कई बार एक तिथि दो अंग्रेजी तारीखों में पड़ जाती है और अलग-अलग पंचांगों व परंपराओं के अनुसार पर्व मनाने की तारीख में अंतर दिखाई देता है।
विज्ञापन

पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार, इस बार 8 नवंबर को दीपावली और कार्तिक अमावस्या थी। 9 नवंबर को दोपहर लगभग 12:31 बजे तक अमावस्या तिथि रही। इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो गई।
सोमवार को प्रतिपदा तिथि शुरू होने के कारण कुछ पंचांगों और धार्मिक परंपराओं में इसी दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव करने का विधान माना गया है। वहीं, 10 नवंबर मंगलवार को सूर्योदय के समय प्रतिपदा तिथि विद्यमान रहने के कारण उदयातिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा करने वाले श्रद्धालु मंगलवार को पर्व मनाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें