फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 10वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मियों की हड़ताल

विज्ञापन
धरने पर बैठे नगर निगम के सफाई कर्मचारी । संगठन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी रविवार को 10वें दिन भी हड़ताल पर रहे। नगर निगम कार्यालय के सामने चल रहे धरने की अध्यक्षता जिला इकाई प्रधान राजकुमार ने जबकि संचालन संगठन सचिव बिंदर चौहान ने किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कर्मचारियों ने रोष जाहिर किया। राजकुमार ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरकार कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हड़ताल एक मई से पूरे राज्य में जारी है। सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। यूनियन नेताओं को बुलाकर बातचीत से सरकार समस्या का समाधान करे। इस मौके पर राज्य उप प्रधान राजिंदर बुंबक, जिला प्रधान सुभाष प्रोचा, विनोद प्रोचा, महेन्द्र, राज्य कमेटी मेंबर मीना, सह सचिव नरेश अटवाल, ऑडिटर अमित, सुरेंद्र पांचाल, महिला प्रधान सरोज व उप प्रधान राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें