फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भेड़ की खाल में हैं भेड़िये देखिए...

Tue, 19 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
110.... काव्य गोष्ठी में उप​स्थित कारवाने अदब के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। कारवाने अदब की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन जिमखाना क्लब में किया गया जिसमें साहित्यकारों ने रचनाएं पेश कर वाहवाही लूटी। दलीप खरेरा ने कहा- जिंदगी के रंगमंच पर कितने किरदार निभाए हैं...। प्रवीण जन्नत ने कहा- इस वसुधा पर वैसे तो बनते मिटते देश अनेक, गर्व से जो कहलाता ऐसा तो भारत ही है एक। कृष्ण कुमार निर्माण कुछ इस अंदाज में बोले- भेड़ की खाल में हैं भेड़िये देखिए, बताओ इनसे मेमने कैसे बचें। धर्मेंद्र अरोड़ा मुसाफिर ने लोगों के दिलों में देश भक्ति का जोश भरते हुए कहा- जय हिंद का नारा जो इस दिल से लगाते हैं, वो अमर फरिश्ते ही इतिहास बनाते हैं।
विज्ञापन


तरावड़ी से जय भारद्वाज ने कहा, थिरक रही है राय किसी की ठुमक रहा सवाल है, माहौल में गर्दो गुबार बवाल ही बवाल है। गुरमुख सिंह वड़ैच ने आज के माहौल पर कटाक्ष करते हुए कहा, सबसे न मिला करो, इतनी सादगी के साथ, वो दौर अलग था ये लोग अलग है। इस अवसर पर सलीम जावेद कैरानवी, डाॅ. कमर रईस, इकबाल पानीपती, मनोज मधुरभाषी, आशीष ताज, कर्णजीत मान, रविंद्र सरोहा और ईश्वर सिंह ने भी अपनी रचनाएं पढ़ीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ़ क़मर रइस व विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरमुख सिंह वड़ैच और सलीम जावेद कैरानवी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें