अमर उजाला की टीम सत्ता संग्राम विषय पर चर्चा के लिए करनाल पहुंची। यहां टीम ने अलग अलग पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। करनाल में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल और कांग्रेस आप गठबंधन से दिव्यांशु बुद्धिराजा व जननायक जनता पार्टी से देवेंद्र कादियान मैदान में हैं। यहां पर टीम ने चुनावी माहौल के साथ साथ नेताओं के विजन को जाना।
यहां भाजपा नेता नवीन बत्रा ने कहा कि करनाल की जनता ने मनोहर लाल के कार्यों को देखा है। करनाल की जनता उनका प्रत्याशी के रूप में स्वागत कर रही है। उनके नारे हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे के साथ है। वहीं विरोधों पर कहा कि दूसरे दलों के नेता उनका विरोध कर रहे हैं। ये राजनीतिक विरोध होते हैं। जनमानस की भावना अलग हैं।
वहीं कांग्रेस नेता रजत लाठर ने कहा कि दिव्यांशु बुद्धिराजा भारी मतों से जीत रहे हैं। भाजपा ने रिजेक्टेड सीएम को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि जिसको पार्टी ने ही सीएम पद से रिजेक्ट कर दिया उसे जनता कहां चुनेगी। वहीं उन्होंने किसान आंदोलन और अग्निवीर के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। लाठर ने महंगाई, सरपंचों के मुद्दे, कालाधन, बेरोजगारी आदि विषयों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि 25 मई भाजपा गई। हर कोई भाजपा को हराने के लिए 25 मई का इंतजार कर रहा है।
इसपर जवाब देते हुए नवीन बत्रा ने कहा हुड्डा सरकार के राज में और मनोहर लाल के राज में किसने कितनी नौकरियां दी ये कंपेरिजन करें। वहीं उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा अपने बेटे को सबकुछ बनाना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी नेता एडवोकेट निर्मल सिंह ने कहा कि करनाल में सबसे बड़े मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, भ्रष्टाचार और रोजगार है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां भ्रष्टाचार हो रहा है। रिश्वत लेते अधिकारी पकड़े जाते हैं और सीएम एक्शन नहीं लेते। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने रोजगार नहीं दिया इसलिए युवा विदेश जाने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा रोजगार, विकास के नाम पर क्यों वोट नहीं मांग रही है। वहीं उन्होंने कहा कि करनाल में पीएम आवास भी नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल को अब वोट के लिए गली गली घुमना पड़ रहा है। वहीं राम मंदिर पर कहा कि यह भाजपा ने नहीं कोर्ट ने बनवाया है, कोर्ट के फैसले पर बना है।
उन्होंने अंबानी अदाणी के लोन माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल तीसरे नंबर पर रहेंगे। उनका यहां अस्तित्व नहीं है। उन्हें बीच में ही क्यों हटा दिया गया।
वहीं गली गली वोट मांगने पर नवीन बत्रा ने कि ये तो एक राजनेता का लोकतंत्र में काम होता है। हम वोट की अपील करते हैं जनता वोट देती है। वहीं उन्होंने राम मंदिर कोर्ट द्वारा बनवाए जाने पर कहा कि जब कोर्ट इनके नेता को जेल में डालते है तो ये भाजपा पर आरोप क्यों लगाते हैं।