फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ठेके पर लगाया ताला, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। गांव जलमाना के पास स्थित डेरा चकमुरीदीका के पास स्थित शराब ठेके पर सात लाेगाें ने ताला लगा दिया। इस दौरान आराेपियाें ने ठेकेदार के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर दाे नामजद सहित सात आराेपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार वासी गांव मुआना जिला जींद ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि उन्हें संजय राणा एंड कंपनी के नाम से ठेका अलाॅट हुआ है। जाेकि 11 जून 2024 तक है। उसकी दुकान नहर पुल से डेरा चकमुरीदका राेड पर है। जब उसने अपनी दुकान खाेलनी चाही ताे डेरा चकमुरीदीका वासी पवित्र एवं जज सिंह ने आकर उसकी दुकान बंद कर दी। दाेनाें के साथ 6-7 अन्य लाेग भी शामिल थे। आरोपियाें ने मिलकर उसके सेल्समैन के साथ भी झगड़ा किया। जब वह अपने पार्टनर श्रीपाल कतलाहेड़ी के साथ दुकान पर गया ताे सभी ने मिलकर झगड़ा किया। गालीगलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें