फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एलएनजेपी अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से घुटने की पहली सफल सर्जरी

Sun, 24 May 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन से पहले रोबोट की जांच करते डॉ. गुजन उपाध्याय। स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को पहली बार रोबोटिक तकनीक के जरिये घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑस्टियोआर्थराइटिस और घुटनों की गंभीर समस्या से पीड़ित 62 वर्षीय महिला मरीज किरन का यह ऑपरेशन विशेष रोबोटिक सिस्टम की सहायता से किया गया। प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में इस प्रकार की यह पहली रोबोटिक सर्जरी मानी जा रही है।
ऑपरेशन के लिए विशेष रोबोटिक ऑपरेशन थिएटर स्थापित किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और रविवार को मरीज को चलाकर ऑपरेशन की सफलता का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. गुंजन उपाध्याय और डॉ. मन्नू सोनी ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के लिए जटिल हड्डी विकृति और कठिन जॉइंट रिप्लेसमेंट मामलों वाले मरीजों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित महिला मरीज की टिबिया हड्डी में गंभीर दोष था, जिसके चलते रोबोटिक तकनीक का उपयोग किया गया। चिकित्सकों के अनुसार रोबोटिक सहायता से सर्जरी अधिक सटीक होती है। इससे इंप्लांट सही एलाइनमेंट में लगाया जा सकता है, रक्तस्राव और संक्रमण का खतरा कम होता है तथा मरीज की रिकवरी भी तेजी से होती है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन से पहले रोबोट की जांच करते डॉ. गुजन उपाध्याय। स्वयं- फोटो : Self

कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन से पहले रोबोट की जांच करते डॉ. गुजन उपाध्याय। स्वयं- फोटो : Self

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें