संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा की ओर से लिटल चैंप स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ललित प्रधान प्रतियोगिता में लिव्या ने पहला, सहेज ने द्वितीय व दिवांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यशमीत, अर्मनजोत, अगम, आरूष, सजायत व एकमजोत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रिंसिपल सीमा कवातरा व शाखा अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा ने कहा कि छोटी उम्र में जब बच्चे सामाजिक व धार्मिक प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं तो उनके द्वारा निभाए गए पात्र सदैव मस्तिष्क में रहते हैं व उनका अनुसरण भी करते हैं। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा, उपाध्यक्ष मनोहर कृष्ण डुडेजा, कोमल अघी, अनीता मेहता, पंकज दुआ, मीनू, दीपा, गीता सलूजा, अमन, गीता खन्ना, वनीशा, अंजलि, टवींकल, उपासना, नीलम, गीता भल्ला, ज्योति, गीता सचदेवा, ऋषु, आरती व रजनीश चोपड़ा आदि मौजूद रहे।