फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लिव-इन पार्टनर ने महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में मारपीट की शिकायत देने पर की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस में शिकायत करने पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला पर उसी के साथी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला के परिजनों ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास काॅलोनी निवासी कमलेश ने बताया कि वह सिलाई करके अपने परिवार का गुजारा करती है। वह बीते कुछ समय से वाल्मीकि मोहल्ला निवासी संजय के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। संजय ने उसके साथ मारपीट की तो महिला ने मामले की शिकायत घरौंडा थाना पुलिस से की। शिकायत की भनक लगने पर संजय उस पर हमला करना चाहता था। इसके चलते महिला अपने भाई के घर सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र में आ गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करनाल पहुंचकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के सीने, कमर और पैरों पर चाकू से वार किए। इससे वह घायल हो गई। महिला के भाई और भाभी ने उसे बचाया। अन्य लोगों के आने पर आरोपी चाकू समेत मौके से भाग निकला। परिजनों ने घायल महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें