पानीपत। मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि शिवपुराण कथा सुनने कष्ट कट जाते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में सुबह जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के लिए शिव भक्त पहुंच रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक शिव भक्तों की लाइन टूटती नहीं है। मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले प्रत्येक शिव भक्त को प्रसाद दिया जाता है। दोपहर 12 बजे के बाद चार बजे मंदिर खोला जाता है। पहले शिव पुराण कथा पंडित बृज किशोर द्वारा सुनाई जाती है। उसके बाद मंदिर की महिला मंडली प्रतिदिन भजन-कीर्तन कर रही है। शाम को सात बजे के लगभग आरती की जाती है। संवाद