करनाल। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल आवार्ड.जीओवी.इन पर आवेदन किए जा सकते हैं। जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण सहित आर्ट व कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 18 वर्ष तक के बच्चे पात्र हैं। अगले साल जनवरी में समारोह आयोजित होगा। विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी। ब्यूरो