फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला नागरिक अस्पताल की लिफ्ट की बंद

विज्ञापन
युवक को इलाज के लिए लेजा ते परिजन
विज्ञापन
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल की लिफ्ट की केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण लिफ्ट बंद पड़ी है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को वार्ड तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर अलग-अलग वार्ड होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को हो रही है जो बीमारी, कमजोरी या ऑपरेशन के बाद चलने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे मरीजों को वार्ड तक ले जाने के लिए तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के साथ सीढ़ियों का इस्तेमाल करना भी आसान नहीं है।
एक मरीज के परिजन रोहिताश ने बताया कि हमारा मरीज दूसरे तल पर वार्ड में भर्ती है। कई बार उसे नीचे और ऊपर लेकर जाना पड़ता है। बिना लिफ्ट के काफी मुश्किल होती है।
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. सरिता विष्णोई ने बताया कि लिफ्ट की केबल डैमेज होने के कारण इसे बंद किया गया है। इसे जल्द ठीक करवाकर दोबारा सुचारू कराया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार लिफ्ट की खराबी दूर होने के बाद मरीजों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में हो रही परेशानी खत्म हो जाएगी।

युवक को इलाज के लिए लेजा ते परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें