फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित, सात पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- गेहूं तौल में गड़बड़ी पर दो मंडियों में कार्रवाई, घीड़ में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और नापतोल विभाग की टीम ने दी दबिश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/घरौंडा। गेहूं के कट्टों में ज्यादा तौलने के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को भी दो मंडियों में दो आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित हुए, जबकि सात पर जुर्माना लगाया गया। एक लाइसेंस निलंबित और छह आढ़तियों पर 18 हजार रुपये जुर्माना घरौंडा की अनाज मंडी मार्केट कमेटी की ओर से लगाया गया। जबकि लाइसेंस निलंबित करने की दूसरी कार्रवाई व एक आढ़ती पर 10 हजार रुपये का जुर्माना घीड़ की मंडी में लगाया गया।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और नापतौल विभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई। वीरवार को भी करनाल मंडी में दो आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे। घरौंडा में वीरवार सुबह मार्केट कमेटी सचिव चंद्र प्रकाश ने मंडी में गेहूं के कट्टों का तौल चेक किया था। उसके बाद मंडी में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने जांच की थी। इस दौरान गेहूं के कट्टों में तौल ज्यादा पाया गया था। घरौंडा के मार्केट कमेटी सचिव चंद्र प्रकाश ने बताया कि गेहूं के कट्टों में तौल होने की शिकायत मिलने पर एक आढ़ती का लाइसेंस रद्द कर दिया है और छह आढ़तियों पर 18 हजार का जुर्माना लगाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस किसान सेल के राष्ट्रीय संयोजक ललित बुटाना ने कहा कि किसानों पर अत्याचार करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी में शामिल अधिकारियों पर भी हो कार्रवाई : यूनियन
करनाल। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला ने कहा कि उन्होंने कुंजपुरा और घीड़ मंडी में गेहूं तौल में गड़बड़ी का मामला उठाया था। यहां विभाग की जांच शुरू हो गई है। जिस समय कार्रवाई हुई उस समय वे भी मौके पर थे। अधिकारियों और व्यापारियों ने किसानों को लूटने का नया तरीका इजाद कर लिया है। इस धोखाधड़ी में शामिल अधिकारियों और व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर शुभम पोसवाल और गुरवंत संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें