फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चल मन वृंदावन धाम, जपेंगे राधे राधे नाम...

Fri, 27 Feb 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
संत नगर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
करनाल। संत नगर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रवचन करते हुए आचार्य रामेश्वर दास महाराज ने चल मन वृंदावन धाम जपेंगे राधे राधे नाम, मिलेंगे कुंज बिहारी भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पवित्र गंगा नदी में जल प्रवाहित होता रहेगा और दूर से गोवर्धन पर्वत के दर्शन होते रहेंगे, तब तक धर्म और आस्था की ज्योति जगमगाती रहेगी। जिस दिन गंगा में जल समाप्त हो जाएगा और गोवर्धन पर्वत के दर्शन दुर्लभ हो जाएंगे, उस दिन समझ लेना कि कलियुग अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका होगा। आचार्य ने कहा कि प्रकृति और तीर्थ स्थलों का अस्तित्व केवल भौतिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक संतुलन का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें