फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुलियाना में तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

Sat, 16 Sep 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गुलियाना गांव में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने एक करोड़ 61 लाख 73 हजार रुपये की लागत से तीन विकास परियोजनाओं का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। इनमें दो तालाबों का जीर्णोद्धार के साथ ट्यूबवेल स्थापित करने से पीने के पानी की किल्लत दूर की जा सकेगी।

बीती देर शाम राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गुलियाना में विकास परियोजनाओं का श्रीगणेश किया व गांव गुलियाना के राजकीय प्राथमिक पाठशाला व गांव नीमवाला में ब्राह्मण चौपाल में ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। सांसद नायब सैनी के साथ विकास कार्यों को शुरू करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि गुलियाना में 73 लाख 90 हजार रुपये की राशि से नाला वाला तालाब व 62 लाख 84 हजार रुपये की राशि के साथ बड़ी वाला तालाब का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में दोनों तालाब के पानी व गाद को निकाला जाएगा। इसके बाद मिट्टी निकालकर तालाब के चारों और बर्म तैयार किया जाएगा व आमजन के पैदल घूमने के लिए पक्का रास्ता बनाया जाएगा। तालाब का सौंदर्यीकरण करते हुए इस पर चारों ओर पेड़-पौधे व सोलर लाइट लगाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में 24 लाख 99 हजार रुपये से गहरे पानी के ट्यूबवेल को स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। इसके बनने से गांव में ग्रामीणों को पीने के पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने गांव नीमवाला में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में आमजन में जीवन में सरलता लाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


हर आयु वर्ग को ध्यान में रखकर उनका सामाजिक संरक्षण करना सुनिश्चित किया गया है, ताकि वो देश एवं समाज को मजबूत करने में अपना योगदान दे सकें। सांसद नायब सैनी ने कहा कि देश में
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 में दुनिया की अगुवाई करते हुए देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गांव के विकास के लिए 11 लाख रुपये अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की, जबकि सांसद नायब सैनी ने पांच लाख रुपये विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें