करनाल। मंगलसेन ऑडिटोरियम में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यक्रम में एक व्यक्ति की जेब काट ली। उसके पर्स में करीब छह हजार रुपये थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पानीपत के नारा गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह पानीपत कोर्ट में वकालत करता है। वह मंगलसेन ऑडिटोरियम में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। जब वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ बाहर आने लगा तो भीड़ में किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। संवाद