फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करोड़ों से होगी बरसाती नालों, नहरों की सफाई, यमुना पर बनेंगे आठ स्टड

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानसून से पहले बाढ़ व जलभराव से बचाव की तैयारी, अधिकारियों का दावा- 30 जून से पहले पूरा होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मानसून से पहले सिंचाई विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। करीब 25.75 करोड़ रुपये की लागत से जिले के 21 बरसाती नाले व एक माइनर की सफाई कराई जाएगी, वहीं यमुना नदी में आठ जगहों पर स्टड बनाए जाएंगे। इन सभी जगहों पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 30 जून तक इसे पूरा कर दिया जाएगा। जिले के 21 बरसाती नाले व एक माइनर की सफाई के लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं यमुना नदी के तटों को मजबूत करने के लिए 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए आठ जगहों को चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर स्टड बनाने का कार्य शुरू कर दिया है ताकि यमुना का जलस्तर बढ़ने पर यमुना की पटरी सुरक्षित रहे और गांव में पानी न पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष यमुना के पानी से इंद्री, कुंजपुरा व घरौंडा क्षेत्र में लोगों के घरों, खेतों में पानी पहुंच गया था। जिससे फसल खराब हो गई थी वहीं घर का सामान भी बरबाद हो गया था। इतना ही नहीं नीलोखेड़ी, असंध, निसिंग क्षेत्र में भी ड्रेनों की सफाई न होने से पानी हजारों एकड़ फसल में चला गया था।

इन ड्रेनों की होगी सफाई
शामगढ़ लिंक ड्रेन, शेखुपुर मंचूरी ड्रेन, बालू लिंक ड्रेन, असंध मैन ड्रेन, तरावड़ी माइनर, इंद्री वन व टू ड्रेन, चौतंग फीडर,रंबा लिंक ड्रेन, पबाना ड्रेन, चौतंग काछवा ड्रेन, कतलाहेड़ी ड्रेन, सांभली लिंक ड्रेन, जी ड्रेन, जुंडला ड्रेन, जरीफाबाद ड्रेन, बहलोलपुर लिंक ड्रेन, असंध सब ड्रेन, नीलोखेड़ी रेलवे लिंक ड्रेन नाई नाला, निसिंग वन व टू ड्रेन, एच ड्रेन, नीलोखेड़ी ड्रेन, झिंझाड़ी ड्रेन आदि का अलग-अलग बजट बनाया गया है। जिससे इनकी सफाई कराई जा रही है।

इन जगहों पर बनाए जाएंगे स्टड
सिंचाई विभाग की ओर से स्टड बनाने के लिए नबियाबाद, कलसौरा, जड़ौली, कुंडाकला, ढाकवाला, खिराजपुर व लालूपुरा, सदरपुरा क्षेत्र में जगह को चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर पत्थर के स्टड लगाकर पानी के बहाव को रोका जाएगा ताकि पानी गांव में न घुसे। इससे अलग जिन जगहों पर पुराने स्टड है उनकी मरम्मत भी की जाएगी। वहीं यमुना की पटरी को भी मजबूत किया जाएगा ताकि यमुना का पानी पटरी न तोड़ पाए और गांव व किसानों की फसल सुरक्षित रहे।



वर्जन
मानसून से पहले 21 बरसाती ड्रेन व एक माइनर की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ कार्य मनरेगा मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है तो कुछ पर मशीनों से काम लिया जा रहा है। इस कार्य पर करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

- रणवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग, करनाल


वर्जन
यमुना नदी के तट को मजबूत करने के लिए आठ जगहों पर स्टड बनाए जा रहे हैं। जिन पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही पुराने स्टड को ठीक किया जाएगा और पटरी को भी मजबूत किया जाएगा ताकि यमुना में जलस्तर बढ़ने पर पानी गांव व खेतों में न पहुंचे।
- मनोज, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें