फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: योगासन प्रतियोगिता में लवांश ने मारी बाजी

Tue, 19 Aug 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
51...जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को नारायण स्कूल में किया गया इसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। सब जूनियर कैटेगरी में लवांश रहेजा, त्रिमन, श्रेयांश, चक्षित प्रथम रहे। विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य की अध्यक्षता में हुआ। डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और जीवन शक्ति का प्रतीक है। योगासन खेल बच्चों को अनुशासन और आत्मबल दोनों प्रदान करता है। हरियाणा योगासन की राज्य इकाई का प्रयास है कि योगासन खेल के खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिले और उन्हें ओलंपिक मंच तक पहुंचाया जाए।
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां से बच्चे योगासन खेल के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट विजयपाल ने कहा कि योगासन खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है। मौके पर जिला योगासन संघ करनाल के सचिव स्वतंत्र कुमार, मौके पर अजय कुमार आर्य, रोशन लाल आर्य, तेजपाल सिंगल, गुनजन, रुचिका, रूबल, सुमित पांडेय, रजनीश चोपड़ा, जोगेंद्र जूड, बलराज सिंह, अश्विनी मिश्रा, दर्शन, कृष्ण अरोड़ा, नारायण स्कूल की प्रधानाचार्य तुलिका व गौरव यादव ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।
विज्ञापन

51...जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

51...जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

51...जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें