कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने योग साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स (सीसीवाईएस) करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश पहले दाखिला नहीं ले सके थे, वे अब 24 नवंबर को उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. जितेश कुमार पंडा ने बताया कि कोर्स की कुल 20 सीटों में से नौ सीटें रिक्त हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए यह अंतिम मौका प्रदान किया है। किसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी निर्धारित तिथि को फीस जमा कर प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कोर्स की पात्रता, फीस संरचना और अन्य विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।