कुरुक्षेत्र। कार्यशाला में मौजूद छात्राएं व ट्रेनर। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम महिला बीएड काॅलेज में जीईएन एआई रेडी नारी कार्यशाला आरंभ हो चुकी है। जीईएन एआई रेडी नारी कार्यशाला का आयोजन नवीन जिंदल फाउंडेशन, निमाया फाउंडेशन एवं श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सहयोग से किया जा रहा है। प्राचार्या डाॅ. प्रतिभा श्योकंद ने बताया कि इस कार्यशाला में 100 से अधिक छात्राओं ने पंजीकरण किया है। बीएड प्रथम वर्ष की जसनीत और द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक का चयन संयोजिका के रूप में किया गया है। जो आने वाले समय में कार्यशाला को सफल बनाने के लिए एआई ट्रेनर का सहयोग करेंगी। इस कार्यशाला के पहले तीन दिनों में छात्राओं को बताया गया कि अलग-अलग एआई टूल का जीवन में किस तरह उपयोग करें। इस कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका कीर्ति राणा व सुचिका शर्मा हैं, जो छात्राओं को 15 दिवसीय कार्यशाला में एआई का प्रशिक्षण दे रही हैं।
कुरुक्षेत्र। कार्यशाला में मौजूद छात्राएं व ट्रेनर। विज्ञप्ति