फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कमेटी के वाइस चेयरमैन बने लाला चंद गुप्ता

Sun, 28 Sep 2025 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निगदू मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन के पद पर लाला चंद गुप्ता को नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद गुप्ता विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी के निवास स्थान पर पहुंचे। वहां उन्होंने विधायक का धन्यवाद किया। गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। वे इसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। अनाज मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान अनाज मंडी प्रधान सुरेंद्र, गौशाला प्रधान सुंदर लाल गुप्ता, अग्रवाल सभा प्रधान राकेश मित्तल, श्रवण शर्मा, रोशन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें