फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रायपुर रोडान में आधार कार्ड बनवा कर पति के साथ घर लौट रही पत्नी को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव समानाबाहू निवासी सचिन देव ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र में चाय की दुकान लगाता है। 22 अप्रैल को वह अपनी पत्नी सपना और छोटे भाई रविकांत के साथ बाइक पर आधार कार्ड बनवाने नीलोखेड़ी गए थे। वहां से लौटते समय जब वह रायपुर रोडान के पुल पर चढ़े तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सचिन ने बताया कि उसके तीन लड़के और दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ी एनबीएजीआर की दीवार, रोडवेज से टकराई कार
करनाल। जीटी रोड पर दो अलग-अलग जगहों पर दो हादसे हुए। गनीमत रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पहला हादसा जीटी रोड पर एनबीएजीआर के समीप हुआ जहां रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने केंद्रीय संस्थान की दीवार तोड़ दी। ट्रक चालक ने बताया कि वह यमुनानगर से गुजरात के लिए चला था। रात को अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और एनबीएजीआर की दीवार से जा टकराया। इस दौरान ट्रक ने हाइवे की ग्रिल व एनबीएजीआर की ग्रिल व दीवार तोड़ दी। वहीं दूसरा हादसा बलड़ी बाइपास पर दोपहर के समय हुआ। जहां चंडीगढ़ डिपो की बस सफिदों जा रही थी। जब वह ओवरब्रिज के नीचे से शहर की ओर जा रही थी तो वहीं पानीपत की ओर से एक कार अंबाला की ओर जा रही थी। तभी एक कार बस के अगले हिस्से से टकरा गई। लोगों का कहना है कि इस चौक पर रेड लाइट तो लगी है लेकिन काफी समय से बंद पड़ी है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें