फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में तीन जगहों पर एक महिला सहित तीन लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इनमें गांव कालरम निवासी विवाहिता कोमल ने घरेलू झगड़े के चलते जान दे दी तो वहीं निसिंग निवासी विक्रम ने पत्नी से तलाक होने के बाद परेशान होकर जहर निगल लिया। इसके अलावा संगोही गांव के जगमाल ने भी घरेलू झगड़े के चलते जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

केस एक
चुन्नी से लगाया फंदा
मधुबन। गांव कालरम में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कालरम निवासी कोमल (26) की शादी करीब सात साल पहले पानीपत के अश्विनी के साथ हुई थी। कई साल से कोमल अपने पति अश्विनी के साथ अपने मायके में ही रह रही थी। घरेलू झगड़े के चलते कोमल मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जिसके चलते उसने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे छत में लगे गाटर में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर दी। घर वालों ने कोमल को फंदे से लटका देखा और सूचना पुलिस को की। विवाहिता के दो बेटे हैं जिसमें से एक की उम्र छह साल है, दूसरे की करीब डेढ साल है। मधुबन थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कालरम गांव में सुबह कोमल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन

केस दो
निगल लिया जहर
निसिंग। पत्नी से तलाक के बाद परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। विक्रम वार्ड नंबर 13 का रहने वाला था।
मृतक की मां संतोष ने बताया कि उसके बेटे विक्रम (31) का कई साल पहले उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। जिसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल निसिंग दाखिल कराया गया वहां से उसे मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। विक्रम के दो बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। मां पहले ही बच्चों को छोड़कर जा चुकी है। निसिंग थाना प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है मामले की जांच की जा रही है। संवाद
केस तीन
घर में हुआ था झगड़ा
करनाल। गांव संगोही में घरेलू झगड़े के चलते एक 56 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां इलाज के दौरान जगमाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। रंबा चौकी जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि संगोही गांव निवासी 56 वर्षीय जगमाल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है जिससे उसकी मौत हो चुकी है। जांच की तो पता चला कि जगमाल का घर में झगड़ा हो गया था। इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें