फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजने-संवरने सात समुंदर पार से कर्णनगरी आए लड्डू गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान दास
विज्ञापन

करनाल। आपने महिलाओं, युवतियों के ब्यूटीपार्लर जाने की बात तो सुनी होगी, लेकिन अब कान्हा भी ब्यूटी पार्लर में सजने-संवरने लगे हैं। खास बात यह है कि इस बार अमेरिका और कनाडा से भी कान्हा सजने के लिए करनाल आए हैं। अपने लड्डू गोपाल को सजाने का प्रचलन इतना बढ़ गया है कि ब्यूटी पार्लर में चार से पांच दिनों की एडवांस बुकिंग चल रही है।
कन्हैया का दो तरह का शृंगार किया जा रहा है, पहला आधा, जिसमें चेहरे का मेकअप और बाल संवारे जाते हैं, दूसरा पूरा, जिसमें बालों से लेकर पैरों तक मेकअप किया जाता है। गले का हार और बाजू बंद लगाए जाते हैं। यहां सिर्फ कर्णनगरी से ही नहीं हरियाणा के अन्य जिलों के साथ-साथ पंजाब, चंडीगढ़, यूपी, दिल्ली आदि से श्रद्धालु शृंगार कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं लड्डू गोपाल का मेकअप करने के लिए विशेष तौर पर ब्यूटी पार्लर भी खुल गए हैं। जन्माष्टमी पर हर कोई चाहता है कि उसके लड्डू गोपाल सबसे सुंदर दिखें। यही कारण है कि काफी रुपये खर्च करके कान्हा का शृंगार कराने का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है। संवाद
बठिंडा और मोगा पांच अगस्त को जाएंगे ठाकुर जी
कलंदरी गेट की राम गली निवासी कान्हा के मेकअप आर्टिस्ट संजीव सोनी बताते हैं कि उनके पास श्रद्धालु अपने कान्हा का मेकअप करवाने पहुंच रहे हैं। कई हाफ तो अधिकांश फु ल मेकअप कराते हैं। वह कान्हा को सजाने का कार्य श्रद्धा व शौक से कई वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन पहले घरों, मंदिरों में जाकर कान्हा का शृंगार करना पड़ता था। अब श्रद्धा और शौक के साथ साथ आमदनी का जरिया भी बन गया है।
संजीव ने बताया कि श्रद्धालु कान्हा की मूर्ति लेकर आते हैं, उनके पार्लर पर यदि मूर्ति चार दिन तक रहती है तो उस अवधि में कन्हैया भूखे न रहें, इसके लिए श्रद्धालु खाना देकर जाते हैं, जो नहीं दे जाते हैं वह खुद फल, पानी, दूध की व्यवस्था करते हैं ताकि लड्डू गोपाल भूखे न रहें और रात को सुलाने के लिए अपने घर पर लेकर जाते हैं। संजीव ने बताया कि शृंगार के लिए इस बार अमेरिका और कनाडा से भी लड्डू गोपाल उनके पार्लर आए हैं। पंजाब के बठिंडा और मोगा में लड्डू गोपाल और राधा रानी पांच अगस्त को जाएंगे। कुछ लोग करनाल के ही हैं, जो अमेरिका व कनाडा में रहते हैं, उन्होंने एडवांस बुकिंग कराई है, प्रतिमा मिल गई है, जन्माष्टमी से पहले ही वह उसे अमेरिका व कनाडा लेकर जाएंगे। कान्हा जी के शृंगार के लिए 150 रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक रेट है जो उनके आकार के हिसाब से है।
श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग ने बदल दी जिंदगी
रजनी वर्मा ने बताया कि एक समय था जब उनके पति संजीव घर में तुलसी का पौधा तक नहीं लगाने नहीं देते थे, धार्मिक कार्यक्रम तो दूर की बात। मंदिर जाने के लिए भी इनसे छिपकर जाती थी, लेकिन स्वामी रामेश्वर दास महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा में सुनाए गए श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग ने मेरे और मेरे पति की किस्मत ही बदल दी।
विज्ञापन

सालभर रहता है इंतजार
संत नगर की रिया ने बताया कि जिस तरह से हम विवाह या अन्य कार्यक्रमों में जाने से पहले तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने जाते हैं, उसी प्रकार वह अपने ठाकुर जी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेकअप करवाने ले जाती हैं। इसके लिए सालभर इंतजार रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें