करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित विवान होटल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से नीलोखेड़ी के पोल्ट्री एरिया निवासी मजदूर अरुण (31) की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि मृतक के पिता मदन लाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। नीलोखेड़ी के पोल्ट्री एरिया स्थित वार्ड नंबर छह निवासी मदन लाल ने बताया कि अरुण दिहाड़ी मजदूर था। सोमवार को काम से झंझाड़ी गया था। रात को उन्हें पता लगा कि उसकी सड़क पार करते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में मौत हो गई है। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।