फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वार्ड पार्षद की माता से लूटा सोने का लॉकेट

Wed, 18 Feb 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
घरौंडा जानकारी देती बुजुर्ग महिला।
विज्ञापन
घरौंडा। वार्ड-2 में रेलवे अंडरपास के नजदीक सोमवार शाम को वार्ड पार्षद की बुजुर्ग मां करेशनी देवी से लूटेरा चाकू की नोक पर सोने का ओम का लॉकेट लूटकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें आरोपी पैदल जाता दिखाई दिया। इसके बाद घरौंडा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने छीना-झपटी की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी। वार्ड-2 में ही पार्षद बलिंद्र सिंहमार की दुकान है। पार्षद की 85 वर्षीय माता सोमवार को बेटे की दुकान पर आई थी। शाम को दुकान से घर जाते समय गली में अंडरपास के नजदीक एक युवक ने महिला को चाकू दिखाकर गले से सोने का ओम का लॉकेट निकलवा लिया। शाम को गली में इस वारदात से लोगों में डर का माहौल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें