राइसमिल में जांच करते जांच अधिकारी महताब सिंह। संवाद
निसिंग। कैथल रोड पर स्थित महालक्ष्मी एग्रो फूड्स चावल मिल के कमरे में बिहार के खगडिया जिला के लड़ी गांव निवासी मजदूर पांडव (24) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मजदूर की मोबाइल फोन पर पत्नी से बातचीत के दाैरान कहासुनी हुई थी। निसिंग थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बुधवार दोपहर को करीब 12 बजे अन्य मजदूरों ने पांडव को कमरे में फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। निसिंग थाना से जांच अधिकारी महताब सिंह माैके पर पहुंचे। साथी मजदूरों ने पांडव की पत्नी से कहासुनी की बात बताई। संवाद