फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मजदूर की गई जान

Sat, 21 Jun 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी /करनाल। तरावड़ी फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार को सड़क हादसे में 55 वर्षीय मजदूर परमजीत की जान चली गई। परमजीत अपने साथी के साथ ऑटो में सवार होकर घर लौट रहा था। हादसा उस वक्त हुआ जब परमजीत ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहा था, तभी पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तरावड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस भेज दिया। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक परमजीत के साथी ओमपाल ने बताया कि दोनों ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। तरावड़ी फ्लाईओवर के पास परमजीत ने ऑटो रुकवाया और कहा कि वह पास से कुछ सामान लेकर आता है। वह जैसे ही सड़क पार करने लगा, तभी पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि परमजीत मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें