फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आग में झुलसकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- भट्ठा कंपनी में कमरे में छोटी गैस पर आग सेक रहा था दीपक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। खेड़ी मानसिंह गांव स्थित एक भट्ठा कंपनी में सोमवार देर रात एक मजदूर की आग में झुलसने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मजदूर छोटी गैस जलाकर सेक रहा था, इसी दौरान वह अचानक आग की चपेट में आ गया और उसकी झुलसने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी दीपक (25) खेड़ी मानसिंह स्थित साहिल भट्ठा कंपनी में काम करता था। सोमवार रात दीपक ने छोटी गैस जलाई थी। अचानक दीपक के कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान दीपक के कमरे में रखी चारपाई व सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद भट्ठा पर काम करने वाले अन्य लोगों ने भट्ठा मालिक को फोन किया। भट्टा संचालक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवाया दिया है। इंद्री थाना प्रभारी अजायब सिंह का कहना है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें