फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 30 फुट से गिरने पर मजदूर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

अल्फा सिटी में काम करते समय करीब 30 फुट से 50 वर्षीय मजदूर नीचे गिर गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाया है। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
सेक्टर 9 पार्ट टू निवासी विनोद पासवान ने बताया कि उसका पिता जगदीश पासवान करीब 20 साल से ठेकेदार बब्लू के पास काम कर रहा था। 27 जनवरी को उसका पिता अल्फा सिटी के मकान नंबर 89 में काम पर गया था। ठेकेदार बब्लू ने बिना सुरक्षा बेल्ट के उसके पिता को ऊंचाई पर चढ़ा दिया। जब उनके पिता ने सुरक्षा के लिए कहा तो ठेकेदार ने कहा कि सब लोग ऐसे ही काम करते हैं, कुछ नहीं होगा। उसका पिता मजबूरी में बांस और बल्लियों के सहारे चढ़कर काम करने लगे, लेकिन अचानक बल्लियां टूट गई और वह नीचे गिर गए। इस हादसे में उनकी कमर और छाती की हड्डियां टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद उसके पिता को ठेकेदार ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद वहां से भी उसके पिता को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। उसने ठेकेदार को प्राइवेट अस्पताल में पिता को दाखिल कराने के लिए कहा था लेकिन ठेकेदार ने उसके पिता को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल नहीं कराया। छह दिन बाद पीजीआई में उसके पिता की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी विष्णु मित्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें