करनाल। सुरक्षित नौकरी की मांग को लेकर स्कूलों की कंप्यूटर लैब सहायकों ने एक बार फिर गुहार लगाई है। सहायकों ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि जॉब सुरक्षा एक्ट का पत्र जल्द से जल्द जारी किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को करनाल के लैब सहायकों ने विधायक जगमोहन आनंद को मांगों का ज्ञापन सौंपा। विधायक ने आश्वस्त किया वह मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखेंगे।कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान जसबीर जानी, गगन अरोड़ा, गौरव शर्मा व प्रदीप कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो