फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुताना गांव को लाड़ले के शव का इंतजार

Sun, 28 Jun 2015 12:32 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुताना के युवक की आस्ट्रेलिया में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक वीरेंद्र सिंह का शव मंगलवार को गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शव के नहीं आने से गांव में गमगीन माहौल है। आसपास के गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए आ रहे हैं। कुताना निवासी मस्तान सिंह के पुत्र वीरेंद्र होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए आस्ट्रेलिया के शहर मेलबॅार्न में 2014 में गया था।

20 जून को मृतक वीरेंद्र सिंह के दोस्त विकास व मंजीत ने मौत की सूचना दी। वीरेंद्र के पिता ने उपायुक्त से इस मामले में जांच की गुहार लगाते हुए शव मंगवाने की गुहार लगाई थी। डीसी जे. गणेशन ने भारत सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर वीरेंद्र सिंह का आस्ट्रेलिया से शव मंगवाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें